छतरपुर जिला अस्पताल में खुले में मिला करीब 2 किलो मांस, जांच के आदेश
छतरपुर। जिला अस्पताल परिसर में खुले में करीब 2 किलो मांस मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद सीएमएचओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मांस किसका है और अस्पताल परिसर में यह कैसे पहुंचा। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।
बुंदेली भौकाल न्यूज़ — सच की आवाज।
#छतरपुर #ChhatarpurNews #MPNews #DistrictHospital #BreakingNews #BundeliBhaukaalNews