कानपुर: स्वरूप नगर में 4 महीने से अलग रहे दंपति के बीच कराया गया समझौता, पति दूसरी महिला से चैट करते हुए पकड़ा गया था
स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने 4 महीने से अलग रह रहे दंपति में समझौता कराया। स्वरूप नगर में गुरुवार 2:00 बजे परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने से अलग रह रहे दंपति को बुलाया गया और दोनों में समझौता कराया गया समझौता के बाद दोनों ने एक दूसरे को फूलों की माला पहनाई।इस दौरान पूरे थाने मिठाई भी बांटी गई।