कानपुर: हिंदू रक्षा समिति और अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने राणा सांगा के अपमान पर निकाला पैदल मार्च, पुतला फूंका
हिन्दू रक्षा समिति एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से गुरुवार शाम 6 बजे राणा सांगा के अपमान पर पैदल मार्च कर गुरुदेव चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। विरोध प्रदर्शन में लोगों ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदेश अ.भा. क्षत्रिय महासभा के मण्डल अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यदि सपा सांसद माफी नही मांगते है तो प्रदर्शन जारी रहेगा।