धरहरा: वार्षिकोत्सव में दिखी प्रतिभा की चमक, सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा
धरहरा प्रखंड अंतर्गत विद्या विहार पब्लिक स्कूल,धरहरा के प्रांगण में मंगलवार के तड़के लगभग11बजे विद्यालय का वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय बोचाही जमालपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, धरहरा थाना के एसआई प्रीतम कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।