नवाबगंज: बाराबंकी में नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा, पुराने कूड़ा घर पर हो रहा था निर्माण, सभासद ने रुकवाया
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका गया है। यह मामला मोहल्ला भीतरी पीरबटावन रौतन गढ़ी स्थित पुराने कूड़ा घर से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार, बकरीदी चक्की के बगल में गाटा संख्या 571 पर एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था।इस अवैध कब्जे की सूचना वार्ड के सभासद नईम को मिली।