भीलवाड़ा: मांडल हाइवे पर ट्रक में घुसी मुर्गों से भरी पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत, 20 मिनट तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर
जिले के मांडल क्षेत्र में मंगलवार तड़के नेशनल हाईवे-48 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मुर्गों से भरी एक पिकअप आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।