पटना ग्रामीण: ख़ाजेकला थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो मास्टर चाभी बरामद
ख़ाजेकला थाना क्षेत्र के मोगलपुरा TOP के अंतर्गत वाहन चोरी करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 5600 कैश और दो मास्टर चाभी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं मंगलवार दोपहर 12:25 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।