बारां: रक्षाबंधन पर 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बस में फ्री यात्रा, बारां बस स्टैंड पर महिलाएं पहुंचने लगीं
Baran, Baran | Aug 9, 2025 राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और लड़कियों को दो दिन तक राजस्थान रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात दी है। यह सुविधा 9 और 10 अगस्त को लागू रहेगी। राजस्थान की सीमा में चलने वाली सभी श्रेणियां की साधारण बसों में यह छूट लागू होगी। आपको बता दें कि शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व है ऐसे में बस स्टैंड पर सुबह 7:00 बजे से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई