औराई: रतवारा बिंदवारा: 2 वर्षीय बच्चे में एईएस की पुष्टि, एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र रतवारा बिंदवाड़ा के दो वर्षीय बच्चे शिवांश कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुधवार शाम करीब 4 बजे में पीएचसी को रिपोर्ट भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक बच्चे को चमकी के लक्षण मिलने पर 15 अप्रैल को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था।