कालपी: हरचंदपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, पत्थरबाजी में नगर पंचायत के 3 कर्मचारी घायल, बुलडोजर के शीशे टूटे
Kalpi, Jalaun | Jun 22, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र स्थित हरचंदपुर रोड पर सोमवार शाम करीब 7 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों ने नगर पंचायत की टीम पर पथराव कर हमला कर दिया, जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए और बुलडोजर के शीशे टूट गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे तथा एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।