सूरजगढ़: सूरजगढा प्रखंड के फरार चल रहे तीन अपराध कर्मियों के विरुद्ध लखीसराय पुलिस द्वारा इनाम की घोषणा की गई
लखीसराय पुलिस द्वारा गुरुवार अपराह्न 3:50 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 177/24 हत्या मामले में नवाबगंज गांव के रहने वाले बुधन राम पर 10 हजार रुपये, सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 94/25 में हल्दी गांव के रहने वाले कमाल अशरफ पर 10 हजार रुपये तथा कजरा के बेलौंजा निवासी झकसु मांझ़ी पर 2 हजार पुरस्कार रखा गया.