मनोहरथाना: मनोहर थाना पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मनोहरथाना पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।7 अप्रेल रात्रि में आरोपियों ने दुकान में घुसकर पीड़ित और उसके भाई के साथ मारपीट की और दुकान के फ्रिज व अन्य सामान में तोड़फोड़ की।इस मामले में कालूराम तंवर, राकेश भील , हेमराज लोधा, रामनरेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।