सिकंदरपुर: उससा पुलिया के पास से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में किया गया चालान
पकड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।