ब्यौहारी: ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती एक महिला की हुई मौत, ज़हर खाने से बिगड़ी थी हालत
ब्यौहारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया की ममता गुप्ता जहर खाने से अस्पताल में भर्ती हुई थी जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है अस्पताल से जारी तहरीर के अनुसार पुलिस ने मामले पर शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद चीज स्पष्ट होगी, अभी जांच जारी है।