ब्यौहारी: विजय सोता गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, केस दर्ज
पपौंध के विजय सोता गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने बताया की रामधनी केवट के साथ प्रकाश केवट ने मारपीट की है। पुलिस ने रामधनी की शिकायत पर आरोपी पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस ने गुरूवार शाम चार बजे दर्ज किया है।