ब्यौहारी: ब्यौहारी के सतखुरी गांव में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान
ब्यौहारी सतखुरी गांव में बीते कई दिनों से एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। जिससे ग्रामीण किसान काफी चिंतित हैं,किसानों की खड़ी फसलों को जंगली हाथियों ने नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की तीन टीमें लगातार जंगली हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं। यह वीडीओ गुरुवार की शाम 7.30 बजे सामने आया है।