ब्यौहारी: देवलौंद के खोखरा टोला में 60 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
देवलौंद के खोखरा टोला में 60 साल की बुर्जुग महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले पर बुधवार की दोपहर दो बजे मर्ग कायम किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।