बक्सर: बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 18 गिरफ्तार, ₹103500 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार सोमवार की दरमियानी रात कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 103500 जुर्माना की वसूली भी की गई है।