दमोह: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: 263 आवेदनों पर हुई सुनवाई, लोगों की समस्याओं का समाधान
Damoh, Damoh | Dec 24, 2024 दमोह आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे करीब 263 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए। उनकी समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। वहीं कुछ समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के संबद्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए।