कांके: झारखंड विधानसभा में डीजीपी ने कहा- जेल से माफिया अपराध कर रहे हैं
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2025 झारखंड विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा जेल से माफिया अपराध को अंजाम दे रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि विकास तिवारी, अमन साहू, अमन श्रीवास्तव जेल के अंदर से अपराधिक घटनाओं की रणनीति बना रहे हैं। वे तकनीक का फायदा उठाकर वर्चुअल नेटवर्क का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बना रहे हैं।