टिब्बी: गेहूं खरीद विवाद: बार संघ टिब्बी ने संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को दिया समर्थन, आज न्यायिक कार्यों का बहिष्कार
टिब्बी क्षेत्र में गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य बढ़ाने और सभी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य संगठनों द्वारा किया जा रहा आंदोलन तेज हो गया है। इस आंदोलन को अब बार संघ टिब्बी ने समर्थन दिया है और अध्यक्ष हरविंद्र सिंह गिल के नेतृत्व में एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।