सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में कई महीनों से लापता युवक की गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की कथित हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई। हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंका गया और बाद में पुलिस की हलचल बढ़ते ही दफन किया गया था, प्रेमी और प्रेमिका हुए गिरफ्तार।