मंडला: तेंदूपत्ता: आदिवासी अंचलों में आजीविका का सहारा, 22 समिति व 12 ग्राम सभा कर रहीं खरीदी
Mandla, Mandla | May 27, 2026 तेंदूपत्ता सीजन आदिवासी अंचलों के लिए किसी लघु उद्योग से कम नहीं माना जाता। हर वर्ष गर्मी के मौसम में शुरू होने वाला तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के हजारों परिवारों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। बुधवार कोचार बजे तक बकौरी के आसपास के ग्रामीण तेंदूपत्ता कार्य में जुटे रहे। सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करने वाले आदिवासी परिवार लाभ ले रहे है।