मधेपुरा: मधेपुरा में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, 20 हजार से अधिक लोग बने साक्षी, डीएम और अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
मधेपुरा शहर के रेलवे कॉलोनी परिसर में बुधवार की शाम 7 बजे विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 5:25 बजे 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई गई। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से 20 हजार से अधिक लोग उमड़े।