गुण्डरदेही: गुंडरदेही में सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच
गुंडरदेही नगर में रविवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। साहू सदन के पीछे स्थित कंचन डहरे के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य ग्राम रूदा में आयोजित पारिवारिक दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवर, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई