देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शिमला बाईपास, रोड़, देहरादून से हुड़दंग करने वाले 5 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास, रोड़, देहरादून से हुड़दंग कर शांति व्यवस्था को भंग करने वाले 5 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ, अन्तिम लाठीयान,अमन,कोश्तम चौधरी और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया है।