देहरादून: एग्जिट पोल को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा, जनता ने मोदी के विकास पर लगाई मुहर
एग्जिट पोल को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही कह रही है कि जिस तरीके से भाजपा ने युवाओं के हित में गरीबों के हित में विकास के कार्य किए हैं उनके आधार पर भारतीय जनता पार्टी 400 पार सीटे लाने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।