देहरादून: पुलिस मुख्यालय, देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होने सभी मतगणना केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।