देहरादून: 4 जून को मतगणना को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, 884 मतगणना टेबल की व्यवस्था
4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना होने वाली है जिसे लेकर उत्तराखंड चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। इस बात को लेकर उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मतगणना के लिए पांचों लोकसभा सीटों पर हमने कुल 884 मतगणना टेबल की व्यवस्था की है जिस पर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।