बस्सी: आंधी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत नशे के सौदागरों के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की
Bassi, Jaipur | Feb 25, 2025 जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में जिले भर में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम को लेकर ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। वही आज मंगलवार को आंधी थाना पुलिस में डीएसटी टीम ने ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।