लोहरदगा: लोहरदगा मिशन चौक मे हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल, ट्रक की चपेट में आकर तीन भाई-बहनों की हुई थी मौत।
लोहरदगा शहर के मिशन चौक में 19 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे यह वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें हादसे की पूरी घटना कैद दिखाई दे रही है। 19 जून को एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने दो बहनों और उनके भाई को अपनी चपेट में ले लिया था।