जशपुर: जशपुर नगर पालिका में 7 पार्षदों ने ली शपथ, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प
नगर पालिका परिषद जशपुर के सभाकक्ष में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 08 और 14 के दो नवनिर्वाचित तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाला। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर बड़ा ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार शपथ