बिंदकी: बिंदकी में समाजवादी पार्टी के लोगों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील में सोमवार की दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी बिंदकी व सहायक रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा बिंदकी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रचना यादव को सौपा गया। जिसमें कहा गया कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी है जिसे ठीक किया जाए। गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो।