मुशहरी: माई स्थान से दानपेटी लेकर भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी
लकडीढाई मारवाड़ी हाई स्कूल के पास स्थित माई स्थान मंदिर से अज्ञात चोरों ने दानपेटी चोरी कर ली।किसी को भंजक तक नही लगी।जब पुजारी ने मंदिर खोलने पहुचे तो देखकर दंग रह गए।मुख्य गेट का ताला टूटा था।अंदर में दान पेटी गायब थी।सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुचकर छानबिन की।चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था।