मंझनपुर: मंझनपुर में लंबित मामलों पर सख्ती, अंबेडकर जयंती से पहले हाई अलर्ट, एसपी सत्यनारायण का सख्त संदेश
कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सोमवार रात लगभग 11 बजे थाना मंझनपुर का अर्दली रूम किया। बैठक में विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।