मनेर: लोदीपुर गांव में अपने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच शुरू
Maner, Patna | Apr 29, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में अपने ससुराल आए एक युवक की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की घटना की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जांच में पुलिस जांच में जुटी रही। लोगों ने बताया बिहटा श्रीरामपुर गांव निवासी पप्पू चौधरी 30 वर्षीय अपने ससुराल लोदीपुर गांव आया हुआ था। अचानक उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसे लेकर कई तरह की चर्चाए हैं।