मनेर: ब्रह्मचारी गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत व पुत्र घायल
Maner, Patna | Apr 28, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पिता और पुत्र को गोली मार दी। जिसे मौके पर ही पिता की मौत हो गयी। जबकि गोली लगने से पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ब्रह्मचारी गांव के देवकुमार राय बताया जा रहा है। जबकि उनका पुत्र बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।