मनेर: शेरपुर गंगा घाट पर छापेमारी कर पुलिस ने एक कार और एक स्कूटी के साथ भारी मात्रा में किया अंग्रेजी शराब बरामद
Maner, Patna | Apr 28, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गंगा घाट के पास सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक कर और एक स्कूटी के साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। जिसे बरामदगी के बाद पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। इस संबंध में मनेर थाने की पुलिस ने बताया कि एक कर और एक स्कूटी के साथ 44 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।