साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार करीब शाम 4:00 बजे रामपुर खुर्द गांव में एक ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मारी जिससे तीन पोल टूट गया ।वही ट्रक छोड़ चालक भाग गया। पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है ।वहीं सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी।