नवाबगंज: अवैध खनन में छह वाहन जब्त, टीम को देख चालक वाहन छोड़कर हुए चंपत, कोतवाली में खड़े कराए गए वाहन
इन दोनों खंजनपुर खंजानिया और सहोदर नगला गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है कई बार इसकी जानकारी देने की कोशिश की गई मगर ग्रामीणों के मुताबिक आरोप है कि खनन अधिकारी कॉल ही रिसीव नहीं करते हैं वहीं जब उन्होंने जिलाधिकारी को कॉल की तब डीएम ने अधिकारियों से संपर्क किया इसके बाद बड़े पैमाने पर छह वाहन पकड़े गए जो अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे