कुरावली: ओछा क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचा पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं किशोरी के परिजनों ने युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया और थाने में शिकायत की जिसके बाद किशोरी की मौत हो गई।