सिमडेगा :- सिमडेगा पुलिस द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार को 4 बजे एसपी एम अर्शी ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों को खेल एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई। एसपी ने खेल के महत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करते हैं।