पलासी: पलासी के मैना कॉलोनी में पुलिस ने किया छापा, तीन लीटर देसी शराब बरामद
Palasi, Araria | Jul 5, 2026 अररिया के पलासी थाना क्षेत्र की मैना कॉलोनी पोठिया में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक रसोईघर से तीन लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही आरोपी चन्ना ऋषिदेव फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।