#अलीगढ़ में गभाना टोल से पहले बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर तोड़कर पलटी इनोवा, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित!अलीगढ़। गभाना टोल से पहले नगर के पास बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के ज्योति नगर निवासी मनमोहन सास्वत अपने परिवार के साथ इनोवा कार से एटा के जलेसर क्षेत्र स्थित गांव बढ़ावली जा रहे थे। परिवार शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
#Aligarh #Gabhana #RoadAccident #InnovaCar #BreakingNews #UttarPradesh #FamilySafe
Koil, Aligarh | Oct 20, 2026