अनूपपुर: पूर्व कलेक्टर हर्षल पंचोली को भावभीनी विदाई, कलेक्टर रत्नाकर झा का भव्य स्वागत
अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, जिला इकाई अनूपपुर द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में तत्कालीन कलेक्टर हर्षल पंचोली को स्थानांतरण उपरांत सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। वहीं वर्तमान कलेक्टर रत्नाकर झा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन और पत्रकारिता के बीच समन्वय, सम्मान तथा सकारात्मक संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया