मुरैना: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: 254 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, 42 प्रकरण टीएल में शामिल कर निराकरण के निर्देश
Morena, Morena | Jul 21, 2026 कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान 254 आवेदकों की समस्याए कलेक्टर के द्वारा सुनी गई है।कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 254 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 42 प्रकरण टीएल में शामिल किए गए हैं।