बिलग्राम: इंटरमीडिएट परीक्षा में आयुषी पटेल ने 9वां और वर्चस्व दुबे ने 10वां स्थान प्रदेश में बनाया
Bilgram, Hardoi | Apr 24, 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के श्री रामलाल पब्लिक स्कूल के दो छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों ने राज्य स्तर की मेरिट सूची टॉप टेन में जगह बनाकर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है।