कटनी नगर: नई अप्रेजल नीति के विरोध में NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रतियां जलाईं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कर्मचारी लंबे समय लंबित मांगो के लिए संघर्ष कर रहे आज मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास काली मंदिर में परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नई अप्रेजल (मूल्यांकन) नीति का विरोध करते हुए इसकी प्रतियां जलाई और हड़ताल का फैसला किया ।