तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने यूपी के स्प्रिट माफिया के घर पर बुधवार को यूपी पुलिस के सहयोग से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की
तुरकौलिया पुलिस न्यायालय के निर्देश पर यूपी पुलिस के सहयोग से बुधवार फरार स्प्रिट माफिया के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि यूपी के जौनपुर में चंदन सिंह व सूरज कुमार के घर पर कारवाई हुई। दोनों पर पूर्वी चंपारण एसपी द्वारा 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। दोनों के द्वारा आपूर्ति की जहरीली स्प्रिट से 10 मौ हुई थी।