मोतिहारी: सुगौली अर्द्धनिर्मित टॉल प्लाजा के समीप व छोटा बंगरा से 80 किलो चरस व 1 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर-1 शिखर चौधरी के नेतृत्व में सुगौली अर्द्धनिर्मित टॉल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आलम मियाँ,ओम प्रकाश कुमार को 30 किलो चरस बरामद किया गया। व उनके निशानदेही पर छोटा बंगरा स्थित राज किशोर सिंह के दलान से 50 कि०ग्रा० चरस जैसा मादक पदार्थ एवं 01 कि०ग्रा० गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।